दोस्तों हम सभी यह जानते हैं कि आजकल मोबाइल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो गया है मोबाइल ने हि हमारे केलकुलेटर, घड़ी, कैलेंडर, नोटपैड , पेश आदि आदि अन्य चीजों की जगह ले ली है और आजकल गेम भी मोबाइल में हि खेले जा सकते हैं तो यह कहना उचित होगा कि 15 से 20 क्रियाएं जोकि हम फिजिकली करते थे वह मोबाइल में ही सिमट कर रह गई है, जिसके कारण हमारे शरीर की एक्सरसाइज उंगलियों की एक्सरसाइज काफी कम हो गई है तथा आंखों पर ज्यादा ज़ोर पड़ता है और मानसिक तनाव बढ़ता है, आइए जानते हैं मोबाइल का इस्तेमाल कब न करें !
(1) प्रातः काल उठते ही हम सबसे पहले मोबाइल उठाते हैं और रात भर के मैसेजेस रीड करना शुरू कर देते हैं वह भी सिर्फ एक प्लेटफार्म पर नहीं व्हाट्सएप, फेसबुक ,इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि आदि एक के बाद एक ऐप खोलते हैं उनको चेक करते हैं जबकि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से हमारा सुबह का समय तो नष्ट होता ही है मानसिक तनाव भी बढ़ता है और हमारी आंखों के लिए भी यह बेहद नुकसानदायक है।
(2) दोस्तों नहाने के तुरंत बाद भी हमको मोबाइल चेक नहीं करना चाहिए क्योंकि नहाने के बाद हमारे शरीर में बेहद स्फूर्तिर्ति होती है उस समय तैयार होने के बाद हम जिस काम को करते हैं वह ज्यादा एकाग्रता से कर पाते हैं उस एकाग्रता को मोबाइल में नष्ट ना करें।
(3) ड्राइव करते समय फोन का इस्तेमाल ना करें और बाइक राइडिंग के समय भी फोन का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से हमारी एकाग्रता भंग होती है और हम स्वयं को और अपने साथ अन्य को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
(4) लेक्चर सुनते समय या ऑफिस, कॉलेज, स्कूल की किसी बेहद जरूरी मीटिंग के समय भी मोबाइल का इस्तेमाल ना करें ऐसा करने से हमारा ध्यान भटकता है और महत्वपूर्ण बातें सुन नहीं पाते हैं।
(5) योग, व्यायाम एवं जिम या किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी करते समय मोबाइल का उपयोग ना करना ही बेहतर है क्योंकि हम जिस कार्य को करते हैं उसमें पूरी तरह से हमारा ध्यान और मन लगना चाहिए तभी उसका पूरा लाभ हमारे शरीर को हमारे दिमाग को और हमारे मन को प्राप्त होता है।
(6) भोजन करते समय ना करें मोबाइल का इस्तेमाल ऐसा करने से आपका ध्यान अन्य बातों में उलझ जाता है और हम भोजन को एकाग्रता से नहीं कर पाते हैं जो कि शरीर के लिए सही नहीं है।
(7) सबसे अहम बात यही है कि जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का उपयोग करें अन्यथा किसी और गतिविधि के दौरान इसका इस्तेमाल करना हमारे शरीर, मन, दिमाग इन सबके लिए नुकसानदायक हो सकता है।